फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खेत में मिला किसान का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव हासमपुर का मामला, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विज्ञापन

मौत का कारण नहीं चल सका पता, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। रामराज थाना क्षेत्र के गांव हासमपुर के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह गन्ने के खेत में किसान जय सिंह (60) का शव पड़ा मिला है। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव हासमपुर निवासी जय सिंह पुत्र स्वराज सिंह गांव में ही रहकर खेती करते थे। उनके दो पुत्र अनिरुद्ध और मुकुल बाहर नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी अपने छोटे बेटे मुकुल के साथ हिमाचल में रहती है। बृहस्पतिवार सुबह अपने खेतों पर कार्य करने जा रहे किसानों ने पुलिस को उनका शव गन्ने के खेत में नाली में पड़े होने की सूचना दी। शव के पास ही साइकिल और मोबाइल भी पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाला। घटना की जानकारी हरिद्वार में रह रहे उनके बड़े पुत्र अनिरुद्ध को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जानसठ शकील अहमद और फोरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें