फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बंद कमरे में मिला युवक का शव

Tue, 10 Oct 2023 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामलीला टीला की गली नंबर तीन का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली मोहल्ला रामलीला टीला में बंद कमरे में एक युवक का शव मिला है। परिजनों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामलीला टीला की गली नंबर तीन में सुशील व बाल किशन दो भाई रहते थे। सुशील अविवाहित था जबकि बाल किशन अपनी पत्नी कुसुम के साथ रहते थे। सोमवार दोपहर में मकान के अंदर अंतिम कमरे में सुशील का शव पड़ा मिला। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि चालीस वर्षीय सुशील का शव कमरे में पड़ा मिला। उसके पैर में सेप्टिक होने के कारण पैर की बुरी हालत थी। पैर गल चुका था। उसकी मौत कब और कैसे हुई, इस बारे में परिजनों ने जानकारी होने से इंकार किया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि लगभग तीन माह पहले साइकिल से गिर कर सुशील के पैर में चोट लगी थी। जिस कारण पैर में सेप्टिक बन गया और सही प्रकार से देखभाल न होने के कारण वह चलने में भी परेशान हो चला था। उसके पैर से बदबू आती थी, इसलिए वह कमरे को बंद कर रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके पास खाना देने के लिए बाल किशन की पत्नी जाती थी, लेकिन बालकिशन की भी दस दिन पहले मौत हो गई थी। जिस कारण बाल किशन की पत्नी भी सुशील के कमरे की तरफ नहीं जा पाई। महिला ने शनिवार रात में सुशील को पानी दिया था। सोमवार को रस्म तेरहवीं के कारण रविवार को सुशील के कमरे की तरफ कोई नहीं गया। सोमवार को तेरहवीं में रिश्तेदार आए तब वह दोपहर में सुशील को देखने गए तो वह मृत मिला। सीओ सिटी राम आशीष यादव का कहना है कि इस मामले में मृतक के रिश्तेदारों व परिजनों से पूछताछ की जा रही है। मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें