फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ककरौली/मोरना - दो दिन से लापता बालक का शव मिला, तांत्रिक क्रिया की आशंका

Tue, 14 Nov 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
ककरौली के गांव तेवडा में बच्चे की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
- गांव तेवड़ा में ही तालाब किनारे प्लास्टिक के बोरे में मिली लाश, गले में बंधी मिली रस्सी
विज्ञापन

- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर की जांच
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी



ककरौली/मोरना (मुजफ्फरनगर)। ककरौली क्षेत्र के गांव तेवड़ा में दो दिन से लापता पांच वर्षीय बालक अरसलान का शव गांव में ही तालाब किनारे प्लास्टिक के बोरे में बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर ग्रामीण की भारी भीड़ जमा हो गई। तांत्रिक क्रिया की आशंका जताई गई है।
गांव तेवड़ा निवासी शहजाद का पांच वर्षीय पुत्र अरसलान शनिवार सुबह करीब आठ बजे घर के पास खेलता हुआ लापता हो गया था। परिजनों ने थाना ककरौली में बालक के लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। सोमवार शाम लापता बालक का शव घर से करीब सौ मीटर दूर स्थित तालाब के किनारे प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। बालक के शव के गले में कपड़े की रस्सी बंधी मिली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आशंका है कि किसी तांत्रिक ने बच्चे को उठाकर बलि दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई ने बताया कि पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लिए गए व मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है। बालक की मां दानिस्ता, पिता शहजाद, बहन जोया व मिस्बाह, दादा नफीस व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

एहतियात के तौर पर मौके पर सीओ भोपा देवव्रत वाजपेई, सीओ जानसठ शकील अहमद, थाना ककरौली, थाना भोपा, थाना मीरापुर, थाना जानसठ सहित कई थानों का पुलिस बल गांव में तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें