फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पहले पेज के लिए प्रस्तावित घर में पड़े मिले अनुसूचित जाति की मां-बेटी के शव

Wed, 27 Dec 2023 01:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना के हरियाखेडा गांव में मां-बेटी की मौत पर ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
- बुढ़ाना क्षेत्र के हरिया खेड़ा गांव का मामला, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

- एसपी क्राइम और सीओ डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के हरिया खेड़ा गांव में अनुसूचित जाति की मां-बेटी के शव घर में पड़े मिले। मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। एसपी क्राइम प्रशांत कुमार और सीओ गजेंद्र पाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरिया खेड़ा निवासी मजदूर विजयपाल (55) पत्नी मिथलेश (52) विवाहित पुत्री बबली (25) और अविवाहिता पुत्री मुकेश (23) के साथ सोमवार रात अपने घर में सोए थे। मिथलेश बेटी मुकेश के साथ घर के बरामदे में सो रही थी, जबकि विजयपाल और बबली अलग-अलग कमरे में सोए हुए थे। मंगलवार सुबह विजयपाल ने पत्नी को जगाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन वह नहीं उठी। उन्होंने नजदीक जाकर देखा तो मिथलेश और मुकेश अपनी-अपनी चारपाई पर मृत हालत में पड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटी के शव देखकर विजयपाल की चीख निकल गई। रोने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे एसपी क्राइम प्रशांत कुमार व सीओ गजेंद्र पाल ने मौके पर जाकर जांच की। डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। सीओ ने बताया कि मृतकाें के शरीर पर कोई निशान नहीं मिला। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। अभी तक तहरीर भी नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें