फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दिन का तापमान बढ़ा, छाया रहा घना कोहरा

Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर में सुबह कोहरे में गंतव्य को जाते वाहन सवार। संवाद
विज्ञापन
- अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री दर्ज किया गया
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो गई, जबकि रात के तापमान में गिरावट रही। सुबह और शाम घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार थमी रही। जिले से गुजरने वाली 10 ट्रेनों का आवागमन भी प्रभावित हुआ। रोडवेज बसें भी देरी से पहुंच रही हैं।
बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि मंगलवार को तापमान 19.3 डिग्री रहा था। इसके अलावा मंगलवार रात का तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। दिन में धूप खिलने से लोगों को राहत मिली, लेकिन सुबह और शाम कोहरा मुसीबत बन रहा है। दृश्यता कम होने के चलते वाहन चालकों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा, दिल्ली-दून और सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही।
विज्ञापन

उधर, चिकित्सकों ने बदलते मौसम में सांस के रोगियों को सुबह और शाम के समय घर में ही व्यायाम करने की सलाह दी है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि सांस के रोगियों को सुबह-शाम घर के बाहर का मौसम नुकसान दे सकता है। ऐसे लोगों को धूप खिलने का इंतजार करना चाहिए। इसके अलावा धूप का सेवन करें। किसी तरह की परेशानी होने पर डॉक्टर के पास पहुंचे और उपचार कराएं।
विज्ञापन


बच्चों को ठंड से बचाकर रखें
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि बदलते मौसम में बच्चों की देखरेख जरूरी है। ओपीडी में ठंड लगने के मामले सबसे ज्यादा पहुंच रहे हैं। नवजात बच्चों की मां को अपनी भी देखभाल करने की जरूरत होती है, क्योंकि मां ही बच्चे के संपर्क में सबसे ज्यादा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें