फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: एक डिग्री गिरा दिन का तापमान, शीतलहर से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार दिन का तापमान 14.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मौसम में ठंडक बरकरार है। दिन के तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शीतलहर चलने से ठंड बढ़ गई है। कोहरा भी छाया रहा।
बुधवार दिन का तापमान 14.8 रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को तापमान 15.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार दिन में करीब सात किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली , जिससे ठंडक घुली रही। दोपहर तक सूरज नहीं निकला। करीब डेढ़ बजे सूरज दिखाई दिया, लेकिन ठंडक बरकरार रही। दिन में ही लोगों ने जगह-जगह अलाव जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास किया। सर्दी अधिक होने का असर बाजारों पर दिखाई दे रहा है। शाम को जल्दी बाजार बंद हो रहे हैं, जबकि सुबह देर से दुकानें खुल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें