फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निबंध प्रतियोगिता में डीएवी की खुशी शर्मा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी इण्टर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 मनाया गया। निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमे विभिन्न स्कूलों से छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। डीएवी की खुशी शर्मा को पहला स्थान मिला।
निबंध में प्रतिभागियों ने मोटे अनाजों की उपयोगिता और पौष्टिकता के बारे में लिखकर अपने- अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम संयोजक प्रवीण कुमार सैनी ने बताया कि भारत सरकार का उद्देश्य भारत और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय वर्ष 2023 घोषित किया है। प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि निबंध प्रतियोगिता खुशी शर्मा डीएवी इंटर कॉलेज प्रथम रही। द्वितीय स्थान अवनी एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज झांसी की रानी का रहा। तृतीय पुरस्कार जैन इंटर कॉलेज की शहजादी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांत्वना पुरस्कार नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज की राधिका को मिला। अरुण कुमार, केके शर्मा, विजय कुमार मित्तल, राजकीय इंटर कॉलेज के अनिल कुमार, सनातन धर्म कन्या की प्रवक्ता नेहा धीमान, जैन इंटर कॉलेज से सत्येंद्र तोमर, नगर पालिका इंटर कॉलेज से पुष्पांजलि तथा अंकिता शर्मा आदि ने निबंध प्रतियोगिता में अपना सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें