फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शिक्षा और सुरक्षा के लिए बेटियों ने किया मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटियां बोली- महिला सुरक्षा और रोजगार है चुनावी मुद्दा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लोकतंत्र के उत्सव में खतौली विधान सभा क्षेत्र में मतदान करने के बाद बेटियां भरपूर उत्साह और जोश से लबरेज दिखी। पहली बार मतदान करने वाली छात्राओं में खासा उत्साह नजर आया। चुनाव में बेटियों ने युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा और रोजगार के मुद्दों को लेकर लोकतंत्र के यज्ञ में मतदान की आहुति दी।
खतौली क्षेत्र में मंसूरपुर मिल क्षेत्र में मतदान केंद्र पर वोट डालने के बाद छात्रा राधिका खासी प्रफुल्लित दिखी। कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को वोट का अधिकार मिला है। इसका उपयोग सही प्रत्याशी चुनने में करना चाहिए। बेटियों को हर क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मिले। इसी मुद्दे को लेकर मतदान किया।
विज्ञापन

मंसूरपुर मिल की छात्रा अदिति शेखर का मानना है मतदान करने के लिए वह उत्साहित थी। सबको मतदान करना चाहिए। पोलिंग बूथ पर कतार में लगकर मतदान किया। कहती है उन्होंने उप चुनाव को भी एक उत्सव के रूप में लिया है। लोकतंत्र की पारदर्शिता बनाने के लिए किसी को भी मतदान करना नहीं भूलना चाहिए। उन्होंने पूरे परिवार के साथ मतदान किया। क्षेत्र का चहुंमुखी रोजगार और युवाओं को रोजगार के संसाधन मुहैया कराना चुने प्रत्याशी का लक्ष्य होना चाहिए।
विज्ञापन

गांव दूधाहेड़ी की छात्रा अंजलि ने मतदान के बाद कहा कि वह चुनाव को लेकर हर युवा को फिक्रमंद होना चाहिए। मतदान ग्रामीण अंचल की बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर किया है। वह सरकार से महंगाई पर अंकुश लगाने की बात करती है। मंसूरपुर मिल की छात्रा आंचल जाटव ने मतदान केंद्र पर वोट डाला। कहती है पारदर्शिता के साथ सरकार नौजवानों को रोजगार मुहैया कराए। चुने हुए प्रत्याशी का लक्ष्य ग्रामीण स्तर पर उच्च शिक्षण संस्थाएं खोलकर बेटियों की शिक्षा को दिलाना प्राथमिकता में हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें