फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नवाब अजमत अली खां गर्ल्स डिग्री कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने कहा कि बेटियों को उच्च शिक्षा हासिल करनी चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसएस सिंह ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यलय में बीए की मेरिट लिस्ट में तृतीय स्थान पर रही अनम परवीन को कॉलेज की और से विशेष पुुरस्कार दिया। एमए में प्रथम अर्शी खान, तृतीय स्थान पर रही अफशा खानम के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। कुलपति ने बालिकाओं की उच्च शिक्षा को उनकी आत्म निर्भरता के लिए अति आवश्यक बताया। उन्होंने बालिकाओं की शिक्षा के भगीरथ प्रयासों में लगे डॉ नवाज देवबंदी की भरपूर सराहना की।
विशिष्ट अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के उर्दू विभाग के अध्यक्ष डॉ असलम जमशेदपुरी ने भी विचार व्यक्त किए। प्रबंधक डॉ नवाज देवबंदी ने छात्राओं की उपलब्धियों पर शाबासी दी। कहा कि हमारी बेटियां बेटों से ज्यादा मेहनत कर रही है। प्राचार्या डॉ अनीता अग्रवाल ने महाविद्यालय की उपलब्धियों पर संक्षिप्त आख्या और अतिथियों के आगमन पर धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ समताराज और सबिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें