25 विद्यालयों की अंकतालिका डीआईओएस कार्यालय पर ही रखी है
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंकतालिका जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंच गई है। मगर, अभी भी कई विद्यालय प्रमाण पत्र लेने नहीं आए। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के पोर्टल पर इन विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड अपडेट नहीं किए गए हैं। इसके बाद ही इन्हें अंकतालिका दी जाएगी।
अभी भी करीब 25 विद्यालयों की अंकतालिका डीआईओएस कार्यालय पर ही रखी हुई हैं। इन विद्यालयों को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के आधार कार्ड अपडेट किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। आधार अपडेट होने के बाद ही इन्हें अंकतालिका दी जाएगी। हाईस्कूल में 32412 के सापेक्ष 30782 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। वहीं इंटरमीडिएट में 28880 के सापेक्ष 25222 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। संवाद