फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन के हर घर तिरंगा अभियान को दारुल उलूम का समर्थन

विज्ञापन
इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम के द्वार पर शान से लहराता तिरंगा - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
दारुल उलूम प्रबंधन ने संस्था के चारों मुख्य द्वार पर लगाया तिरंगा
विज्ञापन

देवबंद। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सरकार द्वारा मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को इस्लामी तालीम के सबसे बड़े केंद्र दारुल उलूम का भी समर्थन मिल गया है। शनिवार को प्रबंधतंत्र ने संस्था के चारों मुख्य द्वारों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाए हैं। वतन से मोहब्बत का यह नजारा देखते ही बन रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को दारुल उलूम प्रबंधतंत्र ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत दारुल उलूम के चारों मुख्यद्वार बाब-ए- कासिम, बाब-ए-मदनी, बाब-ए-जाहिर और बाब-ए-मेराज पर तिरंगा झंडा लगाते हुए अभियान को समर्थन दिया। दारुल उलूम के अलावा मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी, दारुल उलूम जकरिया, दारुल उलूम फारुकिया, मदरसा दारुत्तालीम वस्सना, मदरसा जामिया शेखुल हिंद सहित अन्य दीनी इदारों पर भी राष्ट्रीय ध्वज लगाया गया है। इस दौरान कक्षाओँ में छात्रों को मुल्क की आजादी और इसमें उलमा के किरदार को लेकर जानकारी भी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें