फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: नुमाइश की पशु प्रदर्शनी में कराया जाएगा दंगल

विज्ञापन
नुमाईश मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पशु मेला  के लिए तैयार मचं।
विज्ञापन
माईश मैदान में छह एवं सात अप्रैल को पशु प्रदर्शनी लगेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नुमाइश में आयोजित होने जा रही पशु प्रदर्शनी को लेकर तैयारियां तेज हो गई है। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दौरा किया। प्रदर्शनी में दंगल का आयोजन भी होगा। विभिन्न भार वर्गों के पहलवानों को सम्मानित किया जाएगा।
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान के प्रयास से नुमाईश मैदान में छह एवं सात अप्रैल को पशु प्रदर्शनी लगेगी। मेले में देश की श्रेष्ठ नस्लों को 1200 पशु शामिल होंगे। करीब 51 लाख के अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। मेले की तैयारी को लेकर डॉ संजीव बालियान ने समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत मेले की तैयारियों को पूरा कराने में लगे हैं। अन्य राज्यों से आने वाले पशुओं और उनके साथ आने वालों के रहने, भोजन आदि की व्यवस्था की तैयारी भी की जा रही है। मेले में एक भव्य पंडाल बन रहा है, जिसमें मुख्य कार्यक्रम होंगे। इस मेले में 150 से अधिक साइंटिस्ट भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें