संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। सोलानी नदी में पानी छोड़े जाने से खादर क्षेत्र के ग्रामीण परेशानी झेल रहे है। खेतों में पानी भरा हुआ है। फसलों को नुकसान हो रहा हैं। सिंचाई विभाग के एई वीके पांडेय का कहना है कि सोलानी नदी की अच्छी तरह सफाई होनी आवश्यक है। गांव बुलातीपुर से मोरना तक 23 किलोमीटर लंबा बांध बनना जरूरी है।
सोलानी नदी में ज्यादा पानी होने से ग्रामीणों को नांव का सहारा लेना पड़ता है। गांव शेरपुर के प्रधान सुनील बारी, गांव चमारावाला के प्रधान बलिहार सिंह और गांव रजकल्लापुर के प्रधान प्रमोद गुर्जर का कहना है कि जब तक सोलानी नदी की सफाई नहीं होगी और बांध नहीं बनेगा, तब तक उत्तराखंड से आने वाले पानी से नुकसान होता रहेगा। क्षेत्र के लोगों के हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की गई।