60 किलोमीटर के हाईवे पर सुरक्षा को 12 सेक्टर बनाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डाक कांवड़ के मद्देनजर पुलिस अलर्ट हुई हैं। शुक्रवार से हाईवे पर डाक कांवड़ फर्राटा भरने लगेगी। हाईवे पर सुरक्षा के लिए 60 किलोमीटर वाले कांवड़ मार्ग को 12 सेक्टरों में बांट कर पुलिस की ड्यूटी लगाई है। कांवड़ मार्ग पर पुलिस 24 घंटे गश्त करेगी।
हरिद्वार से पैदल गंगाजल लाने वाले कांवड़ियों की संख्या शुक्रवार को कम हो जाएगी। मगर, डाक कांवड़ फर्राटा भरने लगेगी। डाक कांवड़ लाने वाले कांवड़िये शुक्रवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौटने लगेंगे। इस दौरान वाहनों को तेजी से दौड़ाया जाता हैं। ऐसे में हादसे होने की आशंका के चलते कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले थानाें की पुलिस को अलर्ट किया गया हैं।
एसपी सिटी सत्य नाराणण प्रजापत ने बताया कि जिले में कांवड़ मार्ग 60 किलोमीटर हैं। इस मार्ग पर डाक कांवड़ दौडेंगी। सुरक्षा बरतते हुए बारह सेक्टर बनाएं गए है। इस मार्ग पर पुलिस चौबीस घंटे गश्त करेगी। पैदल आ रहे कांवड़ियों को भी मार्ग पर सुरक्षित चलने के लिए जागरूक किया जाएगा।
वैकल्पिक मार्ग पर चलने की अपील
एसपी सिटी ने कहा कि हरिद्वार जाने वाले हाईवे पर केवल कांवड़ियां चलेंगे। निजी वाहनों के संचालन के लिए मुजफ्फरनगर से रोहाना, देवबंद होते हुए हरिद्वार जाने का वैकल्पिक मार्ग बनाया गया हैं। इसलिए उन्होंने कांवड़ियों के अलावा अन्य वाहनों में यात्रा करने वाले लोगों से वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करने की अपील की।