फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर - गलत हाथों में वोट से लगता था कर्फ्यू : योगी

Fri, 29 Mar 2024 02:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुजफ्फरनगर का पांच हजार साल पुराना इतिहास, दुनिया में शुकतीर्थ से गया श्रीमद्भागवत कथा संदेश
विज्ञापन

फोटो समेत
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गलत हाथों में वोट से मुजफ्फरनगर में कर्फ्यू लगता था, अब सही हाथ में वोट जाने से कांवड़ यात्रा निकल रही है। एक वोट देश की तकदीर और तस्वीर बदल सकती है। विकास तब सार्थक है, जब सुरक्षा होती है। बेटी, व्यापारी, अन्नदाता की सुरक्षा में अब कोई सेंध नहीं लगा सकता।
जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सही हाथों और सही पार्टी के साथ वोट जाने से अराजकता समाप्त हुई और आस्था को सम्मान मिला। जब वोट गलत हाथों में जाता था, तो वह गलत हाथ रंगदारी वसूली करता था। सही हाथ में वोट गया तो रंगदारी नहीं, पीएम स्वनिधि योजना आई। वेंडर के लिए लोन के दरवाजे खुले हुए हैं।
विज्ञापन

अब तक 18 लाख वेंडरों को ऋण की सुविधा मिल गई है। एक वोट की कीमत समाज को बतानी होगी। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जातिवाद की बात करते हैं और पीएम मोदी गरीब कल्याण की बात करते हैं। भाजपा सरकार ने 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, चार करोड़ गरीबों को छत दी।


पारुल जैसी बेटी यहीं करेगी अभ्यास
मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सलावा खेल यूनिवर्सिटी का जिक्र करते हुए कहा कि पारुल चौधरी जैसी बेटी अब यहीं पर अभ्यास करेगी। उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगी। खिलाड़ियों के लिए अवसरों के दरवाजे खुलेंगे। कहा कि पूर्वजों ने धरोहर को बचाने के लिए अपने संबोधन में राम राम जोड़ दिया। वोट की ताकत से ही अब आस्था को सम्मान मिला है। अगले तीन साल में दुनिया को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था देश बन जाएगा।
विज्ञापन



यह रहे मौजूद

अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने किया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, एमएलसी वंदना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक उमेश मलिक आईआईए चेयरमैन पवन गोयल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक, कैप्टन प्रवीण, प्रदीप सैनी, श्यामलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।


कार्यक्रम की झलकियां
- सीएम योगी और राम मंदिर का चित्र बनाकर कार्यक्रम में बैठे दो छात्रों को मुख्यमंत्री ने मंच पर बुलाया। उनसे चित्र भेंट स्वरूप लिए।
- सीएम योगी आदित्यनाथ 25 मिनट तक बोले। इस बीच उन्होंने जनपद से लेकर देश भर तक के मुद्दों को छुआ।
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका का इस अवसर पर विमोचन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें