फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारित और चरित्रवान बच्चे मजबूत राष्ट्र की नींव : आचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कानूनगोयान स्ट्रीट भागीरथी जैन मंदिर में चल रही धर्म सभा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। आचार्य भारत भूषण महाराज ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को हमें धर्म सिद्धांतों और संस्कारों से अवगत कराना जरूरी है। संस्कारित और चरित्रवान बच्चे मजबूत राष्ट्र तथा समाज की नींव होते हैं । कानूनगोयान स्ट्रीट भागीरथी जैन मंदिर में चल रही धर्म सभा में जैन संत ने कहा कि सदैव राष्ट्रवादी सोच से जुड़ना चाहिए। महिलाएं समाज, धर्म और देश के उत्थान में सक्रिय योगदान करें। बच्चों पर माता-पिता के संस्कारों का प्रभाव पड़ता है। माता-पिता को पूर्ण संस्कारित होना चाहिए। संचालन अरुण नंगली ने किया।
जिनेंद्र भगवान के चित्र का अनावरण राहुल जैन ने किया। ज्ञान के दीप का प्रज्ज्वलन अरुण और सतीश तिगाई ने किया। चरण प्रक्षालन मनोज और जिनेश्वर दास ने किया। मुनि श्री को शास्त्र भेंट अंजलि, मीनू, अनीता, पूनम तथा अंजू ने किए। आचार्य श्री की अष्ट द्रव्य से भक्ति के साथ पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राकेश अंबर, सुशील, पारस, राम कुमार, अजय हैंगर, विवेक, संजय मुखिया, संजय दादरी, सुरेंद्र , आलोक, राजीव मुखिया, जय भगवान, अंकित, अनुज, पीयूष, सतीश, सुनील, वर्षा, काजल, रुचि, नैना, प्रियंका, बबीता सराय, डॉक्टर ज्योति, सरला, अनीता, आयुषी, सावित्री, राजकुमार, सम्यक, हर्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें