1-मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में बच्चों के साथ फोटो खिंचवाते देहात
- फोटो : KHATAULI
मंसूरपुर। गांव जड़ौदा में देहाती फिल्म छकड़ा के कुछ दृश्यों को फिल्माया गया। शूटिंग देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ रही। जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने फिल्म यूनिट का बुके देकर स्वागत किया। फिल्म के बारे में कलाकारों ने बताया कि फिल्म का निर्माण राजलक्ष्मी प्रोडक्शन के तहत हो रहा है। फिल्म में देहाती फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाने वाले उत्तर कुमार उर्फ धाकड़ छोरा टैक्सी ड्राइवर के रुप में अभिनय कर रहे हैं। फिल्म की हीरोइन टीवी कलाकार दीपाली सैनी हैं। फिल्म कॉमेडी थीम पर आधारित है। उनके साथ फिल्म यूनिट के अन्य कलाकार रतनपाल, विकास बालियान, भारत आदि भी मौजूद रहे।