फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़, बाजार की हो गई ईद

Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। ईद की खरीदारी के लिए बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। कपड़ों की दुकान पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। इसके अलावा खाने-पीने के सामान की भी खरीदारी की गई।
विज्ञापन


ईद की खुशियां छाने लगी हैं। त्योहार पर जिलेभर के बाजारों से करोड़ों रुपये की खरीदारी का अनुमान लगाया जा रहा है। शहर के चंद्रा मार्केट, भगत सिंह, रोड, एसडी मार्केट और शिव चौक पर देर रात तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। महिलाएं और बच्चों ने सबसे ज्यादा खरीदारी की। अपनी पसंद के कपड़े, जूते, सौंदर्य प्रसाधन और रसोई के सामान की भी खरीदारी बाजार में बढ़ गई है।

-

बाजार में बढ़ी इन डिजाइन की मांग
युवाओं को इस बार कपड़ों में जींस, डबल पॉकेट शर्ट, ट्राउजर, रफ लुक पेंट और वी गले वाली टी-शर्ट खूब भा रही है।

-

खूब भा रहा कढ़ाई वाला कुर्ता
ईद पर युवाओं को कुर्ता-पेंट खूब भा रही है। कढ़ाई के कुर्ते और सलवार खूब भा रहे हैं। पठानी सूट के अलावा साइड कट वाले कुर्ते और वी-गले का कुर्ते की मांग भी खूब है। चंद्रा बाजार में सिलाई दुकानदार मोहम्मद सलहा का कहना है कि अपनी पसंद के कुर्ते सिलवा रहे हैं। डिजाइनर कुर्ते भी खूब पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन




युवतियों को भा रहा आलिया कट
ईद पर युवतियां और महिलाएं भी अपनी पसंद के कपड़े सिलवा रही हैं। युवतियों को नायरा कट और आलिया कट सबसे ज्यादा भा रहा हैं। महिलाओं को स्पेशल गाउन पसंद हैं। बच्चियों के लिए फ्रॉक की खरीदारी भी की जा रही है।



ईद की खुशियां छाईं
युवा जीशान, फुरकान और शाहिद ने कहा कि ईद की खुशियां छा रही हैं। मनपसंद कपड़ों और अन्य सामान की खरीदारी की जा रही है। त्योहार को लेकर वह बेहद उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें