थोक बाजार में लगी दवा विक्रेताओं की भीड़
मुजफ्फरनगर। लॉकडाउन में जरूरी चीजों के लिए रोजाना दुकानों पर भीड़ जुट रही है। मेडिकल स्टोर संचालक भी जिला परिषद मार्केट में दवाइयां लेने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। शनिवार को भी थोक विक्रेताओं के पास दवाइयां लेने के लिए मेडिकल स्टोर संचालकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान दुकानों पर पुलिस भी मौजूद रही और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने का प्रयास करती रही। इसके बावजूद भीड़ अधिक होने के कारण लोग एक दूसरे के संपर्क में आए बिना नहीं रह सके।