फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन खरीदने को बाजारों में लगी भीड़

विज्ञापन
खतौली में व्यापारियों से बातचीत करते एसडीएम। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
राशन खरीदने को बाजार में लगी भीड़
विज्ञापन

खतौली। लॉकडाउन के कारण बाजार में दुकानें सुबह 6 बजे से 9 बजे तक खोली जा रही हैं। सुबह बाजारों में सामान लेने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। वाहनों की कतारें भी कम नहीं है। पुलिस प्रशासन सभी नगरवासियों को कोरोना वायरस की गंभीरता को समझाने की पुरजोर कोशिश कर रहा है। फिर भी भीड़ कम नहीं हो रही है। बिना वजह दुपहिया वाहनों पर लोग घूम रहे हैं। पुलिस ने माइक से चेतावनी दी है कि कोई दुपहिया या चार पहिया वाहन पर बेवजह घूमता दिखाई देगा, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका वाहन भी सीज कर दिया जाएगा। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण पुलिस दूसरे जनपदों से आने वाले लोगोें पर कड़ी नजर रखे हुए है। अपने परिजनों से दूर रह रहे लोगों पर लॉकडाउन भारी पड़ रहा है। इन लोगों को अपने परिवार के बीच पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। ये लोग भूखे, प्यासे दिन, रात पैदल चल कर अपने घर पहुंच रहे हैं। जिस भी जिले या शहर में रात में ये लोग पहुंचते हैं, वहां पर तैनात पुलिस की सख्ती का सामना करना पड़ता है। बुधवार रात कस्बे में हिमाचल से आया एक युवक दिल्ली से पैदल चल कर कस्बे में पहुंचा। वहीं बिजनौर निवासी पांच युवक दिल्ली से पैदल तीन दिन की यात्रा के बाद खतौली पहुंचे। बुधवार रात शुक्रताल निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति गाजियाबाद से पैदल चलकर खतौली पहुंचा। सभी से पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें आगे रवाना कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें