फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों में उमड़ी भीड़, पुलिस रही अलर्ट

विज्ञापन
दीपावली पर्व नगर के शिव चौक लगा जाम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दीपावली पर बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस सुरक्षा के लिए गश्त करती रही। महिला पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में तैनात रहीं। एक पखवाड़ा पूर्व शहर कोतवाली के कटरा मोचीयान बाजार में सराफ की दुकान से दो बुर्काधारी महिलाएं साढे़ तीन लाख रुपये की अंगूठी चोरी कर ले गई थी। पुलिस ने बाद में दोनों महिलाओं को पकड़कर दस अंगूठी बरामद भी कर ली थी। इससे यह बात साफ हो गई थी कि दीपावली पर्व पर चोरी करने वाली महिलाओं का गिरोह भी सक्रिय हैं। इसी के चलते अधिकारियों ने बाजारों में पुलिस की तैनाती की थी। रविवार शाम एसएसपी विनीत जायसवाल ने शहर के बाजारों में भ्रमण किया और पुलिसकर्मियों को सतर्क होकर ड्यूटी करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें