फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रजबहे की पटरी टूटने से फसलें जलमग्न, किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भोपा। सिकंदरपुर गांव के निकट रजबहे की पटरी टूटने से 50 से भी अधिक किसानों की गन्ने और चारे की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। नाराज किसानों ने पानी के अंदर खड़े हो प्रदर्शन भी किया। किसानों ने सिंचाई विभाग के विरुद्ध भोपा थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।
गांव सिकंदरपुर निवासी किसान धर्मवीर, अशोक, गजे सिंह, यशपाल सिंह, विपिन, प्रदीप, चंदकिरण, मोहित, दीपक, राजवीर, अंकित, अमित, रमेश, रामचन्द्र, विकास, किशनपाल, वरुण, सुरेश, सुभाष, रघुवीर, उदयवीर, अंकित, उर्मिला, सौरव और भोपाल आदि किसानों ने बताया कि तीन दिन से रजबहे की पटरी टूटी पड़ी है। इससे 50 से भी अधिक किसानों की गन्ने और चारे की फसल जलमग्न हो गई है। सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते फसल नष्ट होने के कगार पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि एक वर्ष पहले भी पटरी टूटने से किसानों की फसलों में काफी नुकसान हुआ था। विरोध में किसानों ने फसलों में भरे पानी के बीच खड़े होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर सिंचाई विभाग के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। उधर, सिंचाई विभाग टूटी पटरी को दुरुस्त करने की तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें