फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 2019 से फरार 20 हजार का इनामी तेलंगाना से गिरफ्तार

Sun, 10 Sep 2023 12:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़,जानलेवा हमला, बलवा, कुर्की के बाद फरार सहित चार मुकदमों में 2019 से वांछित चल रहे बीस हजार के इनामी शातिर अपराधी को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने प्रेसवार्ता में बताया कि शहर कोतवाली पुलिस ने शातिर अपराधी 20 हजार के इनामी किदवई नगर निवासी परवेज उर्फ मल्लू को तेलंगाना से गिरफ्तार किया। वह तेलंगाना में नाम बदल कर अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। तेलंगाना पुलिस की मदद से उसे 5 सितंबर को समशा बाद जिला रंगहा रेहड़ी (तेलंगाना) से गिरफ्तार किया गया। वहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया गया। पुलिस से बचने के लिए वह अपनी संपत्ति बेचकर परिवार सहित तेलंगाना भाग गया था और वहां किराये के मकान में रहकर फैक्टरी में रंगाई का कार्य कर रहा था। उसकी पत्नी जिम ट्रेनर बन गई थी।
एसपी सिटी ने बताया कि उसने पुलिस पर पूर्व समय में हमला किया था। हमला करने में प्रयुक्त हथियार तेलंगाना जाने से पहले काली नदी में फेंक दिया था। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जिले के विभिन्न थानों में हत्या, लूट और पुलिस पर फायरिंग, गैंगस्टर आदि के 20 मुकदमे दर्ज हैं। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2009 में आकाश फर्नीचर के चौकीदार भोपाल सिंह व किदवई नगर में बन्ने मियां की भी गोली मारकर हत्या की थी। 2017 में शहर में लूट की थी। वह शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर व टाप 10 बदमाश है। वह इतना शातिर अपराधी है कि अब से पहले अपराध करने के बाद वह कोर्ट में पेश हो जाता था। पहली बार 2009 के बाद उसे पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। परवेज का एक भाई वसीम भी 50 हजार का इनामी रह चुका है। उसने सुपारी लेकर उत्तराखंड में हत्या की थी। मल्लू के खिलाफ दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसका अपने क्षेत्र में आतंक था। प्रेसवार्ता में सीओ सिटी रामाशीष यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें