फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर लाश जलाई

Sun, 17 Feb 2019 12:54 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोपा। युवक की हत्या कर गांव रुड़कली-तिस्सा रजबहा पटरी मार्ग पर लाश फेंक दी गई। पहचान मिटाने को शव को जलाया भी गया। शनिवार सुबह युवक की अधजली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के गर्दन पर रस्सी के निशान है। पास ही एक पेट्रोल की खाली बोतल भी मिली है। शव की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भोपा थाना क्षेत्र के गांव रुड़कली के जंगल में तिस्सा-रुड़कली रजबहा पटरी मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 22 वर्षीय युवक की अधजली लाश पड़ी मिली। औंधे मुंह पड़ी लाश बुरी तरह से जल हुई थी, जिसका चेहरा और सीने का हिस्सा भी फूंक गया था। लाश की गर्दन पर रस्सी से गला घोंटने के निशान थे। लाश के पास ही एक खाली बोतल पड़ी मिली, जिससे पेट्रोल की गंध आ रही थी।

गांव रुड़कली निवासी फुरकान ने सबसे पहले लाश देखी और सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी, जिस पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। एसपी देहात आलोक शर्मा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन उसका चेहरा इतनी बुरी तरह जल चुका था कि कोई उसे पहचान नहीं सका। माना जा रहा है कि युवक की गला घोंटकर हत्या करने के बाद लाश को वहां लाकर पेट्रोल डालकर उसे फूंका गया है।  डॉग स्क्वॉड, फोरेंसिक टीम व क्राइम ब्रांच को भी मौके पर बुलाया गया, लेकिन मौके से ओर कुछ नहीं मिला। शिनाख्त नहीं होने पर लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। एसपी देहात आलोक शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टया जांच में युवक की हत्या कर लाश को वहां लाकर जलाने की बात सामने आ रही है। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन

पहले भी मिल चुके हैं अज्ञात शव
भोपा। क्षेत्र के गांव रुड़कली के जंगल से इससे पहले भी अज्ञात शव मिलते रहे हैं। कई साल पहले यहां पर जंगल में महिला समेत दो लोगों की लाशें मिली थीं। इसके अलावा एक युवक की अधजली लाश भी इसी प्रकार मिली थी, जिसकी गर्दन काटकर अलग कर दी गई थी। धड़ मिलने के तीन दिन बाद उसका सिर गांव तिस्सा के जंगल से बरामद किया गया था। तमाम प्रयासों के बावजूद आज तक उक्त शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें