फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने छोटे भाई की मंगेतर संग की खुदकुशी

Sun, 17 Feb 2019 12:57 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी खादर क्षेत्र के झबरपुर के पास मंडेला के जंगल में शनिवार सुबह युवक-युवती की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या की हुई थी। लाशों के पास से मिले युवक के आधार कार्ड से दोनों की शनाख्त हुई। आत्महत्या करने वाली युवती साथ मरे युवक के छोटे भाई की मंगेतर थी, जिनकी 24 फरवरी को ही शादी होनी थी। युवक बृहस्पतिवार से घर से लापता था, जबकि युवती शुक्रवार को कोचिंग जाने की बात कहकर निकली थी। सनसनीखेज वारदात से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और उनके परिजन सकते में हैं।
विज्ञापन

पुरकाजी खादर क्षेत्र में गांव झबरपुर के पास मंडेला के जंगल में शनिवार सुबह कुछ महिलाएं घास लेने गई थी।

इसी दौरान जंगल में स्थित एक खेत में पड़ी बाइक देख महिलाएं वहां पहुंची तो कुछ दूरी पर पड़ी युवक-युवती की लाशें देख सहम गईं। महिलाओं ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई। युवक-युवती की लाशें मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर पुरकाजी एमपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। लाशों के पास ही युवक का आधार कार्ड, एक शादी का कार्ड और सल्फास की एक पुड़िया पड़ी मिली।

दोनों शव बारिश के पानी में भीगे और अकड़े हुए थे, जिसके चलते उनके द्वारा एक दिन पूर्व ही आत्महत्या कर लिए जाने की आशंका जताई गई। लाशों के पास से मिले आधार कार्ड के जरिये युवक की शनाख्त सतेंद्र राणा (27) पुत्र धारा सिंह चौहान निवासी गांव सिताबपुरी थाना भोपा के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे सतेंद्र के परिजनों ने युवती के शव की शिनाख्त उत्तराखंड के खानपुर थाना क्षेत्र के गांव दल्लावाला नाईवाला निवासी सोनम (25) पुत्री लख्मीचंद के रूप में की, जिसके बाद युवती के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई। पुलिस के अनुसार सतेंद्र बृहस्पतिवार से और सोनम शुक्रवार से अपने घर से लापता थे। सोनम की शादी सतेंद्र के छोटे भाई अमित से तय हुई थी और 24 फरवरी को ही दोनों की शादी होनी थी। ऐसे में सोनम द्वारा होने वाले पति के बड़े भाई के साथ आत्महत्या कर लिए जाने से दोनों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। दोनों के परिजन मामले में कुछ बोलने को भी तैयार नहीं हैं। इंस्पेक्टर एमपी सिंह का कहना है कि जो भी तहरीर आएगी, उसी के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें