फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हेड़ी में युवक की गोली मारकर हत्या 

Wed, 03 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
थाने पहुंचे मृतक युवक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुल्हेड़ी गांव में छत पर सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी फायर करते हुए फरार हो गए। हत्याकांड में गांव की महिला समेत सात को नामजद करते हुए 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


सोमवार रात करीब डेढ़ बजे रियाजुल हसन (25) पुत्र सैय्यद अली छत पर सो रहा था। इसी बीच ऊपर पहुंचे हमलावरों ने उसे गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर नीचे सो रहे रियाजुल के भाई मुर्तजा और मुस्तफा जाग गए और भागकर छत पर पहुंचे। वहां रियाजुल को तड़पते हुआ देख उनके होश उड़ गए। रियाजुल के सीने में गोली लगी थी। दोनों ने वहां से भाग रहे हमलावरों का पीछा भी किया, लेकिन हमलावर फायर करते हुए भागने में सफल रहे।

उन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी ।  एसएचओ कमल सिंह चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन और पुलिस घायल रियाजुल को सीएचसी ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रियाजुल के भाई मुर्तजा का आरोप है गांव की ही एक महिला ने साथियों के साथ मिलकर भाई का कत्ल किया है।
विज्ञापन


हालांकि एफआईआर में किसी रंजिश का उल्लेख नहीं किया गया है। मौके से पुलिस को रियाजुल के शरीर से बाहर निकली गोली अथवा खोखा भी नहीं मिला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संजीदा समेत सात को नामजद करते हुए 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिला पंचायत सदस्य जुबेर मलिक और थानाभवन के जिला पंचायत सदस्य जाबिर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसएचओ से आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। 

कहीं मुर्तजा तो नहीं था निशाना
मृतक रियाजुल के भाई मुर्तजा ने पुलिस को बताया कि घटनास्थल पर जहां भाई सो रहा था, वहां रोजाना वह सोता था। बकौल मुर्तजा, नामजद किए गए आरोपियों से रंजिश भी मेरे साथ थी। उसने तीन दिन पूर्व थाने में दो आरोपियों के खिलाफ दो लाख रुपये की मांग पूरी नहीं करने पर कत्ल करने की धमकी की तहरीर दी थी। मामले में तीन दिन से पंचायत चल रही थी। पुलिस ने सोमवार शाम एक आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया था। आरोप है कि हमलावरों का निशाना मुर्तजा था, लेकिन गलतफहमी में कत्ल रियाजुल का हो गया। 

10 महीने पूर्व हुई थी रियाजुल की शादी
करीब दस महीने पूर्व ही रियाजुल का निकाह मेरठ जनपद के पांचली गांव निवासी सितारा के साथ हुआ था। मृतक के बड़े भाई मुस्तफा ने डीसीएम ले रखी है। वह भाई के साथ उसी पर रहता था। सोमवार को कांवड़ खत्म होने के बाद वह भाई के साथ भाड़े के लिए गांव से चल दिया था, लेकिन सड़क पर भीड़ होने के कारण रोहाना से वापस आ गए थे। रियाजुल ने बीएससी कर रखी थी और हाल में वह कचहरी में किसी अधिवक्ता के पास मुंशी के काम के लिए सीट तलाश रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें