फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिला ट्रिपल मर्डर का आरोपी वसीम

Mon, 08 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के तीन दिन पूर्व दरोगा की कोठी के पास हुए ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी वसीम की तलाश में पुलिस ने दिन रात एक कर दिया। आरोपी की लोकेशन कैराना में मिलने पर वहां डाली  गई दबिश भी खाली निकली।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के किदवई नगर में दरोगा की कोठी के पास बृहस्पतिवार रात को हुए ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस की सभी टीमें बैकफुट पर आ गई है। लाख कोशिशों के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में अभी तक नहीं आ पाया  है।

पुलिस ने दर्जन भर युवकों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ की  है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई हैं। आरोपी के एक लोकेशन कैरान में मिली है, वहां भी दबिश गई, लेकिन कुछ नहीं मिलने पर पुलिस पार्टी को मायूस लौटना पड़ा। पुलिस अभी तक मामले में  खाली हाथ खड़ी है और हवा में तीर छोड़ रही हैं। 
विज्ञापन


परिजन कर रहे हंै विरोध
मुजफ्फरनगर। ट्रिपल मर्डर के आरोपी वसीम की तलाश को लेकर पुलिस ने करीब दर्जन भर युवकों को उठा रखा है। ऐसे में उठाए गए युवकों के परिजन पुलिस से विरोध प्रकट कर रहे है। रविवार को शहर कोतवाली पहुंचे एसएसपी से एक दिव्यांग महिला ने मिलकर विरोध प्रकट किया। महिला का कहना था कि उसका बेटा पुलिस ने उठा रखा है, जबकि उसका मर्डर से कोई लेनादेना नहीं हैं। एसएसपी ने जांच के बाद उसे छोड़ने का आश्वासन पीड़िता को दिया हैं।

प्रशासन ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली में तीन दिन पूर्व हुए ट्रिपल मर्डर मामले के बाद शहर में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने रविवार को खालापार में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने पीएसी और आरएएफ के साथ खालापार, शामली बस स्टेंड, ईदगाह रोड, किदवई नगर आदि जगहों से फ्लैग मार्च निकाला गया। बाद में शहर कोतवाली पर आकर फ्लैग मार्च खतम हुआ। 

शहर में मची अफरातफरी
मुजफ्फरनगर। खालापार में वांछित को पकड़ने को लेकर हुए हंगामे की बात सुनकर शहर में अफरातफरी मच गई। शहर में हर कोई एक दूसरे से पूछ रहा था कि क्या हुआ हैं। तीनों थानों की पुलिस मौके पर भेज दी गई। हंगामे की सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात राकेश जौली, सीओ सिटी डॉक्टर तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और हालात को संभालने का प्रयास किया। हंगामे को लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। 

लोगों की भारी भीड़ पहुंची कोतवाली
खालापार में हुए हंगामेे के बाद जैसे ही पुलिस एक युवक दिलशाद को पकड़कर लेकर कोतवाली पहुंची, तभी उसके पीछे लोगों की भारी भीड़ कोतवाली पहुंच गई। एसएसपी भी कोतवाली पहुंच गए। लोगों में दरोगा की कार्रवाई को लेकर भारी आक्रोश था। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद ही लोग शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें