फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूटने की कोशिश

Fri, 14 Oct 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर में बाइक सवार दो बदमाशों ने रालोद एमएलसी के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गन प्वाइंट पर ले लिया और उससे बिक्री के पैसे लाने को कहा, लेकिन एन वक्त पर मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


गांव हरसौली में रालोद एमएलसी चौ. मुश्ताक के पेट्रोल पंप पर गत देर रात सेल्समैन टीटू और मिंटू काम कर रहे थे। एक मोटरसाइकिल पर आए दो लोगों नेपेट्रोल डलवाने के बाद अचानक सेल्समैन नीटू को तमंचा लगाकर अपने कब्जे में ले लिया और केबिन में से बिक्री के रुपये लाने को कहा, तभी मुजफ्फरनगर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने लूट का प्रयास करने की सूचना पास स्थित पुलिस चौकी पर मौजूद चौकी इंचार्ज नरेश यादव को दी,

जिस चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पेट्रोल पंप की ओर दौड़े। पुलिस ने हवाई फायरिंग कर बदमाशों को चेतावनी देते हुए घेर लिया और दोनों बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के पास से 315 बोर का तमंचा, एक चाकू, एक मोटरसाइकिल, एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया है। एसएसपी दीपक कुमार ने हरसौली चौकी इंचार्ज को पांच हजार रुपये के ईनाम देने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें