फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से तंग महिला ने जहर खाकर जान दी

Sun, 18 Oct 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गरीबी से तंग और बीमारी का इलाज नहीं होने से एक बेबस महिला ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना मिलनेे पर पुलिस ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव को दफना दिया।
विज्ञापन


रतनपुरी क्षेत्र के गांव फुलत निवासी शमशुद्दीन का परिवार बेहद गरीब है। शमशुद्दीन मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों भरण पोषण रहा है। शमशुद्दीन का निकाह पांच वर्ष पूर्व गांव के रहने वाले सईद की पुत्री 35 वर्षीय मुन्नी के साथ हुआ । मुन्नी के दो बच्चे हैं।

मुन्नी पिछले काफी दिनों से बीमार थी। शमशुद्दीन बीमार पत्नी मुन्नी का इलाज करा रहा था। पैसों की कमी के चलते शमशुद्दीन बडे़ चिकित्सक के यहां इलाज नहीं करा सका, इसलिए उसकी हालत बिगड़ती चली गई।
विज्ञापन


बीमार मुन्नी भी अपने पति द्वारा इलाज कराने के पैसे न जुुटाने को भली भांति समझने लगी थी। इसी गम में पति भी बीमार रहने लगा था।

इसलिए गरीबी के चलते मुन्नी ने शुक्रवार की शाम सात बजे जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने खतौली में एक चिकित्सक के यहां उसे भर्ती कराया। वहां के चिकित्सक ने उसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
विज्ञापन


वहां शनिवार सुबह करीब चार बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतका के दोनों बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें