फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और बालिका की हत्या कर शव फेंके, मेरठ रोड पर खाली प्लाट में मिली लाशें

Mon, 05 Feb 2018 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मेेरठ रोड पर वहलना चौक से पहले एक प्लाट में महिला और बालिका के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या कर शवों को यहां लाकर फेंका गया है। शवों की पहचान मिटाने की नीयत से उनके चेहरों को तेजाब से झुलसाया गया है, जिसके चलते उनके चेहरे कंकाल में तब्दील हो गए।
विज्ञापन


शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का अनुमान है मृतक मां-बेटी हो सकती है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को सूचना दे दी है, ताकि इनकी पहचान हो सके।

सुजडू के ग्रामीण रविवार शाम को जब मेरठ रोड पर वहलना चौक से पहले बाग के पास एक खाली प्लाट की ओर गए, तो वहां एक महिला और एक बालिका के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। शौकीन की ओर से डायल 100 पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


सिविल लाइन पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शवों की शनाख्त कराने का प्रयास किया, परन्तु कामयाबी नहीं मिली। हत्यारों ने शवों की शनाख्त मिटाने के लिए उनके चेहरों को तेजाब से झुलसाया हुआ था।

महिला की उम्र करीब 35 साल और बालिका की पांच साल है। महिला ने बुर्का, नीले रंगे के कपड़े व सफेद, हरा व पिकं कलर की लाइनों वाली जर्सी पहने हुए हैं, जबकि बालिका नीले रंग की जींस व पिंक कलर की जर्सी पहने हुए हैं। बालिका के मुंह पर टेप लगाई गई थी।

पुलिस का कहना है कि दोनों की हत्या करके शवों को यहां लाकर फेंका गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के थानों की पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें