फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरी दुल्हन को जेल भेजा

Tue, 19 Dec 2017 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शादी के नाम पर ठगी करने वाली एक लुटेरी दुल्हन को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। उसने काकड़ा गांव निवासी ट्रक चालक से शादी करने के बाद ठगी की थी। वह शादी के बाद उसके घर से 70 हजार रुपये और लाखों के जेवरात लेकर भागी थी। ठगी का किशार हुए युवक ने ही उसे पकड़वाया है।
विज्ञापन


शाहपुर क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी कपिल आर्य पुत्र ओमपाल ट्रक चालक है। उसकी शादी नहीं हुई थी। एक वृद्ध दंपति उसके संपर्क में आया, जिसने कपिल आर्य को शादी कराने का भरोसा दिलाते हुए नई मंडी के मोहल्ला शांतिनगर में रहने वाली ज्योति से उसे मिलाया। बाद में दोनों का रिश्ता तय करा दिया। दंपति ने कपिल से बताया था कि ज्योति की मां की बीमारी में वे करीब 50 हजार रुपये के कर्जदार हो गए हैं। इस पर कपिल ने उन्हें 50 हजार रुपये भी दे दिए।

इसके बाद गत 4 सितंबर को कपिल और ज्योति की शादी हो गई। ज्योति कुछ दिनों ससुराल में कपिल के साथ रही। गत दो अक्तूबर की रात वह घर से 70 हजार रुपये और तमाम जेवरात लेकर फरार हो गई, तभी से पीड़ित ठगी करने वाली लुटेरी दुल्हन और शादी कराने वाले दंपति की तलाश में था।
विज्ञापन


वह शांतिनगर आया तो पता चला कि वो यहां से कहीं चले गए। कपिल ने ज्योति की तलाश जारी रखी। तलाश के दौरान मंगलवार को ज्योति उसे गांधीनगर में रहते हुए मिली। जब वह उसे लेने उसके कमरे पर गया तो ज्योति ने कुछ लोगों के साथ मिलकर
उसके साथ मारपीट कर दी।

जिस पर पीड़ित ने नई मंडी कोतवाली पहुंच कर पुलिस को पूरी बात बताते हुए ज्योति आदि के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दुल्हन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद उसे कपिल की ओर से मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर नई मंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि जेल गई युवती शातिर है, वो पहले भी शादी के नाम पर ऐसे ही ठगी कर चुकी है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें