फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म 

Wed, 15 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
rape demo - फोटो : rape demo
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला ने सुजडू निवासी एक युवक पर शादी के नाम पर धोखा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने बताया कि तीन साल पूर्व उसकी शादी हुई थी, शादी के कुछ दिनों बाद ही पति की मृत्यु हो गई थी। कुछ दिन पहले मिस कॉल से सुजडू निवासी युवक से बात हुई तो उसने शादी का प्रस्ताव रखा। छह जून को आरोपी ने पीड़िता को कोर्ट मैरिज की बात करने के लिए अपने गांव में बुलाया। पीड़िता वहां पहुंची तो आरोपी का जीजा भी मकान में मौजूद था।

बताया कि अरोपी ने खाने में कुछ मिलाकर पीड़िता को खिला दिया। हल्की सी बेहोश होने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और साथ में लाई 30 हजार की नगदी और जेवरात भी हड़प लिए। पीड़िता ने कप्तान से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन


गैंगरेप के आरोपी को छुड़ा ले गए परिजन
चरथावल क्षेत्र के गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर बताया कि मौहल्ले के ही आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया था, जिसे बाद में उसके परिजन जबरदस्ती छुड़वाकर ले गए। चरथावल पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।

पीड़िता ने बताया कि सोमवार रात मौहल्ले के  ही तीन आरोपी उसके घर में घुस गए। तीनों ने जबरदस्ती पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। शोर मचाने पर परिजनों के उठने से आरोपी भागने लगे। इसी बीच हिम्मत कर पीड़िता ने एक आरोपी को पकड़ लिया।

रात में परिजनों ने आरोपी के परिवार को बुलवाया। कुछ देर बाद उसके परिजन लाठी-डंडों से लैस होकर आए और पीड़िता के परिजनों पर धावा बोल दिया। गैंगरेप के आरोपी को छुड़ाकर ले गए। पीड़िता ने चरथावल पुलिस को मामले की सूचना दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कप्तान ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें