फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद में बेटी को कर लिया अगवा

Thu, 09 Feb 2017 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
 पति-पत्नी के विवाद के चलते पति ने अपनी आठ वर्षीया पुत्री को दो अन्य युवकों की मदद से उसके नाना के घर से उठवा लिया। पुलिस ने नाना की तहरीर पर मासूम बच्ची को जबरन उठाने के आरोप में दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस बच्ची और उसके पिता की तलाश में लगी है।  
विज्ञापन

         
गांव कैथोड़ा निवासी वीरसेन पुत्र बलवंत सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी पूनम की शादी 29 मई 2008 को मीरापुर के सुनील के साथ हुई थी। वैवाहिक जीवन में पूनम ने बेटी उन्नति और बेटे प्रणव को जन्म दिया। विवाह के कुछ वर्ष बाद सुनील व पूनम के बीच मतभेद हो गए।  सुनील ने न्यायालय के माध्यम से पूनम से विवाह विच्छेद करने का वाद भी दायर कर दिया। पति-पत्नी के विवाद के चलते पूनम अपने दोनों बच्चों उन्नति (8) व प्रणव (3) के साथ अपने पिता वीरसेन के घर में रह रही है।

बुधवार दोपहर करीब 11 बजे जब वीरसेन व उसकी पत्नी किसी कार्यवश घर से बाहर थे तो उसके घर में दो युवक हर्ष चौधरी पुत्र राजपाल निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह कस्बा मवाना, जिला मेरठ तथा हीरालाल अवस्थी पुत्र शंकरलाल अवस्थी निवासी डी ब्लाक शास्त्रीनगर मेरठ आये और वीरसेन के घर में आरओ मशीन को ठीक करने के नाम पर दरवाजा खुलवा लिया। आरोप है कि दोनों युवक घर में मौजूद उन्नति व प्रणव को टाफी दिलाने के बहाने घर से बाहर ले गये।
विज्ञापन


घर से कुछ ही दूर बच्चों का पिता सुनील भी एक बाइक लेकर खड़ा था। आरोप है कि दोनों युवकों की मदद से सुनील अपनी बेटी उन्नति को बाइक पर बैठाकर ले गया। शोर शराबा होने पर ग्रामीणों ने सुनील की मदद करने वाले आरोपी हर्ष चौधरी व हीरालाल को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के नाना वीरसेन की तहरीर पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस बच्ची उन्नति व उसके पिता सुनील की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें