फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ की सजा सिर्फ पांच जूते

Sat, 26 Mar 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। होली के दिन खेड़ी निजामपुर गांव में लड़की से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस मामले में शुक्रवार को गांव की पंचायत में पिता ने आरोपी बेटे को पांच जूते मारे और गुनाह माफ कर दिया गया। जिम्मेदार लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया।
विज्ञापन
  ककरौली थानाक्षेत्र की बीआटी रोड पर खेड़ी निजामपुर में गुरुवार शाम खेत में जा रही लड़की से युवक ने छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर लोग जुटे और युवक को नसीहत देकर घर भेज दिया गया। इसके बाद गांव में लड़की और लड़का पक्ष के बीच कहासुनी हुई। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।   एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से वार किया। इलमवती पत्नी जगराम चौहान और भंवर सिंह पुत्र चंद्रपाल  चौहान घायल हो गए। ककरौली थाने को घटना की जानकारी दी गई। मामले को लेकर शुक्रवार सुबह खेड़ी गांव में पंचायत हुई। आरोपी अंकित के पिता ने भरी पंचायत में पांच जूते मारे। घटना की पुनरावृत्ति होने पर गांव छोड़कर चले जाने का फरमान सुनाया। इसके बाद दोनों पक्षों में  समझौता हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें