फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों में मारपीट, चार घायल

Thu, 22 Sep 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मारपीट। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जानसठ बस अड्डे के पास छात्रों के दो गुटों में प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर जमकर मारपीट हुई। जिसमें चार छात्र घायल हो गए। एक छात्र ने खुलेआम तमंचे से तीन बार गोली चलाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों बार कारतूस मिस हो गया। पुलिस ने तमंचे सहित चारों छात्रों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह कस्बे के एक इंटर कालेज में पढ़ने वाले गांव सालारपुर के कक्षा 12 के छात्र नदीम पुत्र सलीम, दीपांशु पुत्र राजकुमार, सूर्य उर्फ मोंटी पुत्र सुनील और राजू सैनी पुत्र राजसिंह में मारपीट होने लगी। इसी दौरान एक छात्र ने तमंचा निकालकर दूसरे छात्र को मारने के लिए तीन बार फायर करने का प्रयास किया। इस दौरान मार्केट में भगदड़ मच गई। इसी दौरान पुलिस मौक पर पहुंच गई और चारों छात्रों को पकड़ लिया। पूछताछ में सूर्य ने पुलिस को बताया कि बाइक की साइड लगने को लेकर मारपीट हुई है। 
गांव सालारपुर निवासी दूसरे पक्ष के छात्र नदीम ने बताया कि उसके गांव की लड़की से सूर्य का प्रेम प्रसंग चल रहा है। उसके विरोध में उन्होंने उसके साथ मारपीट की है। इंस्पेक्टर सुखपाल सिंह ने बताया कि छात्रों से एक तमंचा, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया गया है। चारों छात्रों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें