मुजफ्फरनगर के लद्धावाला निवासी अनीस अहमद ने बताया कि उनका पोता अब्दुल वहाब मोहल्ले के ही एक स्कूल में कक्षा एक का छात्र है।
मंगलवार को स्कूल के प्रिंसिपल जफर ने उसके पोते की डंडे से ज्यादा पिटाई कर दी। उसकी कमर और दोनों पैरों पर चोट के निशान बने हुए हैं।
परिजनों ने स्कूल पहुंचकर वहां हंगामा काटा। शहर कोतवाली मे प्रिंसिपल के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।