फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों पर किया पथराव, दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, तीन घायल      

Sun, 02 Jul 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हमलावरों की तलाश में दबिश देने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव शेखपुरा में बारात की चढ़त के दौरान नाचने को लेकर गांव के युवकों ने बारातियों को बुरी तरह पीट दिया। आरोपी युवकों ने बारात पर पथराव भी किया। जिसमें दूल्हा घायल होने से बाल-बाल बचा। जबकि तीन बाराती घायल हो गए। सूचना पर सीओ और इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों के परिजनों को हिरासत में ले लिया।      
विज्ञापन


खतौली के शेखपुरा गांव में रविवार को बिजेंद्र प्रजापति की लड़की बारात मुजफ्फरनगर के मोहल्ला रामपुरी से आई थी। दोपहर को बारात की चढ़त के दौरान गांव के कुछ युवक नाचने लगे। नाचते हुए इन युवकों ने अपनी शर्ट तक उतार दी। जिसका बारातियों ने विरोध किया।

इसी बात को लेकर युवकों ने बारातियों को लाठी-डंडों से पीटना शुुरू कर दिया। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को भी फोन करके बुला लिया और बारातियों पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव से घोड़ी पर बैठा दूल्हा प्रवीण घायल होने से बाल-बाल बचा। जबकि गुड्डू, मोनू और अरविंद आदि बाराती घायल हो गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सूक्ष्म प्रकाश और इंस्पेक्टर पीपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही आरोपी गांव से फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपियों के मकानों पर दबिश दी और उनके परिजनों के हिरासत में ले लिया। पुलिस को अभी तक आरोपियों के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी होने के बाद दुल्हन और बारात की विदाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें