फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से झगड़ा कर रहीं दो बहनों ने जीजा को मार डाला

Mon, 04 Dec 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शाहपुर के गांव काकड़ा में दो सालियों ने मां के साथ झगड़े का बीचबचाव कर रहे जीजा की सिर में धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों आरोपी फरार हो गईं। मृतक के पिता ने इस संबंध में शाहपुर थाने पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी बुद्ध सिंह के दो पुत्रों चांद और उपेंद्र की शादी दो सगी बहनों मौसम और बूबी के साथ हुई थी । कई रोज से मौसम और बूबी की छोटी बहन कोमल भी गांव में आई हुई थी। कोमल की शादी गांव डूंगर निवासी शोकिंद्र के साथ हुई है।

रविवार को कोमल बड़ी बहन मौसम को अपनी ससुराल डूंगर ले जाने लगी, तो मौसम की सास सरोज ने जाने से मना कर दिया। इस पर दोनों बहनों ने सरोज के साथ कहासुनी कर मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान उपेंद्र खेत से काम कर घर लौटा, तो उसने देखा कि उसकी दोनों सालियों उसकी मां के साथ लड़ रही है।
विज्ञापन


जब उसने बीच बचाव करना चाहा तो दोनों महिलाओं ने उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर घायल उपेंद्र की मुजफ्फरनगर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई । उधर, घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बहने मौके से फरार हो गई।

उपेंद्र की हत्या होने से आरोपी दोनों बहनों की तीसरी बहन और उपेंद्र की पत्नी बूबी सहित परिवार जनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के संबंध में मृतक उपेंद्र के पिता बुद्ध सिंह ने मौसम व कोमल के विरोध अपने पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें