फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में ब्लैकमेल कर युवती का यौन शोषण 

Thu, 08 Feb 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि पड़ोसी युवक ने उसे झूठे सपने दिखाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। पड़ोसी युवक ने कुछ समय पूर्व उसे एक मोबाइल फोन दिया था। उक्त युवक फोन पर उससे बातें करने लगा, जिसके बाद उक्त युवक उसे संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करने लगा।
विज्ञापन


आरोप है कि इंकार करने पर उक्त युवक ने उसके भाई को मार डालने की धमकी दी और उसे नींद की गोलियां लाकर उसके परिजनों को खिलाने के लिए कहा। पीड़िता ने बताया कि युवक के दबाव में उसने अपने परिवार को खाने में नींद की गोलियां दे दीं और उसके परिवार के सोने के बाद उक्त युवक ने उसके घर में आकर उसका यौन शोषण किया।

आरोप है कि उक्त युवक काफी समय तक उसका यौन शोषण करने लगा। आरोपी युवती को लगातार शादी का झूठा आश्वासन देता रहा और शादी के लिए दबाव बनाने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


डॉक्टर पर रेप के प्रयास का आरोप 
मुजफ्फरनगर। एक महिला ने शहर के एक चिकित्सक पर रेप के प्रयास और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
शहर कोतवाली पर दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह सिविल लाइन क्षेत्र के एक चिकित्सक के यहां नौकरी करती थी।

चिकित्सक की मां बीमार रहती है, जिस कारण पीड़िता भी रात को वहीं पर रुकती थी। महिला का आरोप है कि तीन माह पहले चिकित्सक ने उसके साथ रेप का प्रयास किया था और अपने पुत्र के वहां आ जाने पर माफी भी मांगी थी।

उस घटना के बाद उसने चिकित्सक के घर से नौकरी छोड़ दी थी। पीड़िता का आरोप है कि बुधवार सुबह वह अपने घर से कूड़ा डालने के लिए जा रही थी, तभी आरोपी चिकित्सक वहां आया और उसके साथ छेड़छाड़ की शोर मचाने पर वह धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। 

किशोरी से छेड़छाड़ 
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में बुधवार शाम एक किशोरी से छेड़छाड़ की गई। किशोरी मोहल्ले में एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि वहां बैठे युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें