मंसूरपुर। पुलिस ने एनएच-45 पर पकड़े गए बदमाशों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो पिस्टल व दो तमंचे भी बरामद किए थे।
नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक रेस्टोरेंट के पास स्थित शराब के ठेके पर शराब पीते समय बाइक सवार चार बदमाशों की बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया था, जबकि दो बाइक सवार बदमाश भाग निकले थे। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद पकड़े गए बदमाशों ने जिला गाजियाबाद के गांव सियानी निवासी सुरेंद्र पुत्र कांती प्रसाद और थाना भोपा के जोली मिर्जा टिल्ला निवासी चेतराम पुत्र ब्रजमोहन बताए हैं।
पुलिस ने बुधवार को इन बदमाशों को जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश शातिर किस्म में अपराधी है। बदमाश सुरेंद्र पर लूट के सात मुकदमे गाजियाबाद में दर्ज हैं। वहीं, दूसरी ओर पुलिस ने फरार बदमाशों को लिखा पढ़ी में जिक्र तक नहीं किया है।