फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर पुलिस ने तमंचे बनाने की फैक्ट्री पकड़ी    

Fri, 13 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शाहपुर पुलिस ने छापा मारकर गांव काकड़ा के जंगल में मेन रोड पर बंद पड़े आयल मिल में तमंचा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर मौके से भारी मात्रा में बने और अधबने तमंचे बरामद किए गए। एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।      
विज्ञापन

 
शाहपुर पुलिस ने मुजफ्फरनगर रोड़ पर गांव काकड़ा के जंगल में मेन रोड़ पर बंद पड़े मंशाराम आयल मिल में छापा मारा। थाना प्रभारी सुभाष चंद राठौर ने बताया कि जहां पर दो लोग तमंचे बना रहे थे। पुलिस ने तमंचा बनाते हुए जनपद मेरठ के थाना हस्तिनापुर गांव बाघोपुर निवासी सरदार दर्शन सिंह पुत्र चंदन सिंह को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी जानी पुत्र मकसूद निवासी हरसौली थाना शाहपुर मौका पाकर भागने में कामयाब हो गया।  

पुलिस ने मौके से एक .32 बोर का रिवाल्वर, 315 बोर के तैयार 8 तमंचे व भारी मात्रा में अधबने तमंचों के साथ तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किए। पुुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस टीम को 2500 रूपये इनाम देने की घोषणा की है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें