फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्जा हटवाने गई पुलिस टीम पर पथराव, सात नामजद, 50 अज्ञात पर मुकदमा

Thu, 13 Jul 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पथराव में घायल हुआ पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। गांव टोडा में रास्ते से कब्जा हटवाने गई पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। पथराव में महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पथराव करने वालों में एक पुलिसकर्मी और उसका परिवार ही शामिल है। पुलिस ने आरोपी सिपाही समेत सात को नामजद करते हुए 50 अज्ञात लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 
विज्ञापन


रतनपुरी के गांव टोडा निवासी रवि पुत्र घासीराम यूपी पुलिस में है। सिपाही रवि की फिलहाल पीलीभीत में तैनाती हैं। आरोप है कि सिपाही ने गांव के 16 फीट के रास्ते पर कब्जा कर रखा था। ग्राम प्रधान नसीम अहमद ने कब्जा हटवाने के लिए तहसील दिवस में शिकायती पत्र एसडीएम को देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसडीएम बुढ़ाना श्याम अवध चौहान ने राजस्व टीम को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए थे। 10 जुलाई को राजस्व टीम ने गांव में पहुंचकर रास्ता कब्जामुक्त करा दिया था।

बुधवार को ग्राम प्रधान इस रास्ते पर खड़ंजा लगवाने के लिए मजदूरों को मिट्टी डलवाने के लिए लगा रखा था। आरोप है कि सिपाही रवि ने इन श्रमिकों को मारपीट कर वहां से भाग दिया और दोबारा से रास्ते पर कब्जा कर लिया। प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर कल्याणपुर पुलिस चौकी से दो पुलिसकर्मी राजीव त्यागी व देवेंद्र शर्मा कब्जामुक्त कराने के लिए मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


कब्जा हटवाने को लेकर कब्जाधारियों की दोनों पुलिसकर्मियों के साथ झड़प हो गई। सिपाहियों ने इसकी सूचना इंस्पेक्टर अमरदीप लाल को दी। इंस्पेक्टर पुलिस टीम को लेकर गांव में पहुंचे। कब्जाधारियों ने पुलिस टीम पर पथराव करना प्रारंभ कर दिया। पथराव से गांव में अफरातफरी मच गई। पथराव में महिला सिपाही सीमा व सिपाही देवेंद्र शर्मा घायल हो गए। पुलिस ने बमुश्किल स्थिति को संभाला।

पुलिस ने चार आरोपियों रोहित पुत्र झलक सिंह, छोटा पुत्र घासीराम, निवासी गांव टोडा, आकाश व विशाल पुत्रगण नवीन, निवासी सिरसा हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी हमलावर फरार हो गए थे। पुलिस ने पथराव के मामले में आरोपी सिपाही रवि समेत सात को नामजद करते हुए पचास अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रधान की ओर से भी फरार आरोपी सिपाही रवि व उसके पिता घासीराम के विरुद्ध धारा 147, 323, 441 की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें