फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस की अनुमति न देने पर थाना घेरा

Sat, 12 Mar 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। केंद्र सरकार द्वारा गोल्ड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में स्वर्णकारों ने प्रदर्शन किया। स्वर्णकारों ने शनिवार को नगर में जुलूस निकालने की परमिशन के लिए थाने का घेराव किया।
विज्ञापन


नगर के सभी स्वर्णकार एक्साइज ड्यूटी लगाने के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। बाजार में दुकानें बंद हैं। शुक्रवार को स्वर्णकारों ने केंद्र सरकार के खिलाफ धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ स्वर्णकारों का कहना था कि जब तक एक्साइज ड्यूटी को वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक हड़ताल जारी रहेगी, कोई भी स्वर्णकार दुकान नहीं खोलेगा।  

सर्राफ एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज जैन के नेतृत्व में एक दर्जन स्वर्णकार एकत्र होकर थाने में पहुंचे। इन स्वर्णकारों ने थाने का घेराव करते हुए शनिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ नगर में जुलूस निकालने की परमिशन की मांग की। इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने स्वर्णकारों को जुलूस की परमिशन के लिए एसडीएम प्रियंका निरंजन के पास भेज दिया।  इनमें सुनील जैन, विकास जैन, राजेंद्र वर्मा, नरेंद्र वर्मा, मुकेश वर्मा, योगेश, नागेश मराठा आदि स्वर्णकार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें