मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान मरीजों व तीमारदारों में भगदड़ मच गई।
सूचना पर सीओ हरिराम यादव पीएसी व पुलिस बल के साथ कॉलेज में पहुंचे। पुलिस पहुंचने से पूर्व ही आरोपी छात्र भाग निकले। पीएसी व भारी पुलिस बल से कॉलेज कुछ ही देर में छावनी बन गया था।
शनिवार को एमबीबीएस छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते उनमें मारपीट शुरू हो गई। मारपीट होने से कालेज में भगदड़ मच गई। कॉलेज प्रधानाचार्य ने फोन पर पुलिस को ें मारपीट की सूचना दी।
सूचना पर मंसूरपुर व खतौली पुलिस कॉलेज पहुंची। सीओ हरिराम यादव भी पीएसी व पुलिस बल के साथ कॉलेज में पहुंच गए थे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी कॉलेज से भाग निकले थे। सीओ ने कॉलेज के स्टाफ से घटना की पूरी जानकारी ली।
मेडिकल कालेज के मंसूरपुर निवासी छात्र हिमांशु पुत्र डा. ईश्वर ने छह छात्रों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि इन छात्रों ने कालेज में उसको मुर्गा बनाया। विरोध करने पर इन छात्रों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।