फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरथल का साथी 20 हजारी बदमाश पकड़ा

Sat, 04 Nov 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली। पुलिस ने जेल में बंद शातिर बदमाश ब्रह्मसिंह कुरथल के साथी 20 हजार के इनामी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ गया बदमाश ब्रह्मसिंह कुरथल के कहने पर नगर के किसी बड़े व्यापारी से रंगदारी मांगने की फिराक में था। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर पीतम पाल सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली मेें पत्रकारों को बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे सूचना मिली कि जेल में बंद शातिर बदमाश ब्रह्मसिंह कुरथल का साथी बदमाश रोडवेज बस स्टैंड पर किसी बड़े व्यापारी से रंगदारी मांगने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस ने सूचना पर बस अड्डे से बदमाश को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान बदमाश ने अपना नाम थाना रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी निवासी राजसिंह पुत्र हरदेवा बताया।  पकड़े गए बदमाश पर खतौली में रंगदारी मांगने समेत तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बदमाश गुंडा एक्ट में निरुद्ध है और फरार चल रहा था। एक पखवाड़े पूर्व बदमाश राजसिंह पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस को राजसिंह की काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस ने बदमाश को शुक्रवार सुबह जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सराफ से 11 लाख की रंगदारी मांगी थी
इंस्पेक्टर ने बताया कि बदमाश राजसिंह ने जेल में बंद बदमाश ब्रह्मसिंह कुरथल के कहने पर 15 जुलाई को मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी सराफ अनिल कुमार जैन से 11 लाख की रंगदारी मांगी थी।

सराफ की दुकान पर घेवर के डिब्बे में धमकी भरा पत्र और एक जिंदा कारतूस रखा गया था। धमकी भरे पत्र में 11 लाख रुपये की रंगदारी नहीं देने पर सराफ को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने रंगदारी मांगने में गांव भूपखेड़ी निवासी बदमाश राजसिंह व रतनपुरी के गांव रामपुर निवासी दुष्यंत और गांव बड़सू सिकंदरपुर निवासी जयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें