फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड में तीन को उठाया

Sun, 10 Jul 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
मोरना । मोदीनगर के गौरव हत्या की गुत्थी को पुलिस सुलझाने के करीब पहुुुंच गई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या का मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। शुक्रताल गंगा बांध दुर्गाधाम वाले मार्ग पर सात जुलाई को पानी में युवक का शव मिला था। शव की पहचान गौरव पुत्र गुलबीर निवासी सीकरी खुर्द के मजरा गांव निजामपुर थाना मोदीनगर के रूप में हुई थी।

मृतक के परिजनों ने मोर्चरी पर आकर शव की पहचान की थी। मृतक की रिश्तेदारी थाना क्षेत्र के गांव छछरौली में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की हत्या गला घोंटने से हुई थी। पुलिस उसी दिन से गौरव हत्याकांड की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की माने तो गौरव की हत्या से जुड़े कुछ अहम सुराग मिले हैं। इन्हीं के आधार पर तीन लोगों काे जानकारी लेने के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा संभव है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें