फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसी में ग्रामीण की गला दबाकर हत्या

Sun, 15 Oct 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
श्रीनिवास शर्मा का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली के भैंसी के ग्रामीण की गला दबाकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह श्मशान घाट के पास ईख के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। हत्या की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़ ने पुलिस से हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग। अभी तक कत्ल की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। मृतक के बेटे ने अज्ञात में हत्या का अभियोग पंजीकृत कराया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस वारदात की गहनता से तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
खतौली कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसी निवासी श्रीनिवास शर्मा (57) पुत्र जगदीश शुक्रवार रात करीब आठ बजे भोजन कर टहलने को घर से निकला था। देर रात तक श्रीनिवास घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसे सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। परेशान परिजनों ने रात में उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी। हालांकि पुलिस ने कोई गौर नहीं किया। शनिवार सुबह परिजन और ग्रामीण फिर उसकी तलाश में निकले। तलाशने पर दोपहर में रेलवे लाइन के निकट श्मशान घाट के पास स्थित नेपाल के ईंख के खेत में श्रीनिवास का शव पड़ा मिला। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई तथा परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। जांच करने पर पाया कि मृतक के गले पर दबाने के निशान थे। नाक और कान से भी खून बह रहा था, जिसे माना जा रहा है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। जांच के उपरांत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के बेटे अभिषेक ने अज्ञात में बदमाशों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। मरते दम तक किया संघर्ष खतौली। श्रीनिवास शर्मा का शव जिस ईख के खेत में पड़ा मिला, वहां आसपास काफी दूर तक ईख टूटा हुआ था। पुलिस का मानना है कि उसके साथ हत्यारों ने हाथापाई भी की। मरते दम तक उसने हत्यारों से संघर्ष किया होगा। बदमाशों से उसके द्वारा संघर्ष करने पर ईख टूटा होगा। पुलिस सभी बिंदुओं को जांच में शामिल कर तफतीश में जुटी है।
विज्ञापन
किसी से दुश्मनी नहीं थी खतौली। परिजनों ने बताया कि श्रीनिवास शर्मा की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। गांव में आज तक भी उनकी किसी से लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। जमीन विवाद में उसका किसी से कहासुनी तक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें