फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में अंतरराज्यीय इनामी बदमाश पकड़ा

Mon, 12 Nov 2018 12:12 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मोरना पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के दौरान अंतरराज्यीय 15 हजार के इनामी शातिर बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। मुठभेड़ में गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गया। थाना ककरौली के प्रभारी जितेंद्र कुमार अंबावत ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस टीम गांव जटवाड़ा गंगनहर पर गश्त कर रहे थी। इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवारों ने पुलिस को देखते ही बाइक वापस मोड़ ली। पुलिस ने शक होने पर उनका पीछा किया। गांव खुजेड़ा-टंढेड़ा मार्ग पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


गोली लगने से सिपाही नितिन घायल हो गया। पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। जिसमें एक बदमाश के पैर में लगी। गोली लगते ही दोनों बदमाश बाइक सहित नीचे गिर पड़े। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम तनवीर चौधरी पुत्र इकबाल निवासी शराफत कालोनी, खतौली बताया। पुलिस ने तमंचा और बाइक भी बरामद की। मुठभेड़ की सूचना पर रात में ही एसपी देहात आलोक शर्मा मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल बदमाश और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कई राज्यों और जनपद में की थीं आपराधिक घटनाएं
थाना ककरौली के प्रभारी जितेंद्र कुमार अंबावत ने बताया कि खतौली का तनवीर चौधरी अंतरराज्यीय बदमाश है। महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश सहित दक्षिण के राज्यों और लखनऊ सहित कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद आदि जनपदों में अनेक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इस बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। फरार बदमाश ताहिर पुत्र कासिम निवासी गांव ककरौली बताया गया है। हाल ही में दोनों बदमाशों ने कैराना से एक कार चोरी की थी। दोनों बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।  
विज्ञापन


तनवीर ने राजनीतिक संरक्षण के लिए लड़ा था चुनाव
मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश तनवीर चौधरी को खतौली की जनता अच्छी तरह से जानती और पहचानती है। इसने राजनीतिक संरक्षण पाने की जुगत मेें 2017 में नगर निकाय चुनाव में नगरपालिका परिषद के लिए चेयरमैन पद का चुनाव एआईएमआईएम पार्टी से लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाया था। मोहल्ला सराफत कालोनी निवासी बदमाश तनवीर चौधरी का अपराध की दुनिया से गहरा नाता रहा है।

राजनीतिक की ओर कदम बढ़ाते हुए पुलिस से बचने के लिए तनवीर चौधरी ने 2012 में नगरपालिका परिषद के चुनाव में चेयरमैन पद के लिए अपना नामांकन किया था, लेकिन उस वक्त नामांकन पत्र में कमी होने की वजह से उसका पर्चा निरस्त कर दिया गया। उसके बाद 2017 में हुए नगर निकाय चुनाव में फिर से तनवीर ने एआईएमआईएम पार्टी के टिकट पर नगर पालिका परिषद के लिए चेयरमैन पद का चुनाव लड़ा।

चुनाव में प्रचार के लिए कारों का जुलूस तक निकाला। पार्टी के बड़े नेता ने चुनावी सभा करके अपने प्रत्याशी तनवीर के लिए जनता से वोट मांगे थे। मगर चुनाव में तनवीर कुछ मतों पर ही सिमट गया था। उसे उम्मीद थी कि जनता उसको चेयरमैन बना देगी। ऐसा नहीं हुआ और जनता उसको नकार दिया था। इंस्पेक्टर खतौली संतोष कुमार सिंह का कहना है कि बदमाश तनवीर का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। उसके नगर में शामिल साथियों को भी चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें