फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलर की हत्या में परिजनों और दोस्तों से पूछताछ

Tue, 25 Dec 2018 12:08 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खतौली। टेलर सरताज हत्याकांड में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। जिसको लेकर मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक की दुकान को खुलवाकर उसके अंदर से हिसाब किताब की सभी डायरी अपने कब्जे में ले ली है। सोमवार को सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह अपने साथ इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह और क्राइम ब्रांच टीम को लेकर मोहल्ला मिट्ठूलाल में मृतक दर्जी सरताज के घर पहुंचे।
विज्ञापन


सीओ व इंस्पेक्टर ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद सीओ ने पालिका मार्केट में स्थित मृतक दर्जी की दुकान को खुलवाया। सीओ ने दुकान के अंदर से दर्जी के सभी हिसाब किताब की डायरी को अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद सीओ ने मृतक के दोस्तों से भी हत्याकांड को लेेकर    पूछताछ की। पुलिस को शक है कि दर्जी की हत्या लाखों रुपयों के लेनदेन को लेकर की गई है।    पुलिस पैसों के लेनदेन को ही दायरे में रखकर जांच पड़ताल करने में जुटी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में तीन-चार युवकों को हिरासत में लिया है। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है। सीओ का कहना है कि दर्जी हत्याकांड का शीघ्र की खुलासा कर दिया जाएगा।

पुलिस ऑफिस पर हंगामा
मुजफ्फरनगर। खतौली से लापता चल रही महिला की बरामदगी को लेकर पीड़ित परिवार की महिलाओं ने पुलिस ऑफिस पर हंगामा किया। खतौली की सुरैय्या 13 दिसंबर से लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई हुई है, लेकिन अब तक उसका सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित परिजन महिला के अपहरण व अनहोनी घटित होने की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार सुबह लापता सुरैय्या के परिजन काफी लोगों के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचे और धरना-प्रदर्शन करते हुए पुलिस की नाकामी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ऑफिस पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो महिलाएं नारेबाजी करती हुईं एसएसपी दफ्तर में घुस गईं और हंगामा करने लगीं।
महिलाओं को काबू करने के लिए महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया, लेकिन वे भी भीड़ को संभालने में नाकाम रहीं। इस दौरान महिलाओं की पुलिसकर्मियों से धक्कामुक्की तक हुई। महिलाओं ने खतौली कोतवाली के एक दरोगा पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। महिला की बेटी उमा पत्नी फुरकान ने बताया कि उनकी मेरठ के कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। उसने महिला के अपहरण या उसके साथ अनहोनी की आशंका व्यक्त की। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद अफसरों ने आगे आकर आक्रोशित महिलाओं से वार्ता कर लापता सुरैय्या की बरामदगी का आश्वासन दिया, जिसके बाद महिलाएं शांत हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें