फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजा न खोलने से जलता कपड़ा घर में फेंका 

Thu, 27 Oct 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुढ़ाना में ससुराल पहुंचे युवक ने दरवाजा न खोलने से क्षुब्ध होकर कपडे़ में आग लगाकर मकान के अंदर फेंक दिया। जिस कारण कपड़ों में आग लग गई। जिसको बुझाने के चक्कर में मां और बेटी झुलस गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया।
विज्ञापन


गाजियाबाद के लोनी निवासी इसरार पुत्र सलीम की बुढ़ाना कस्बे में ससुराल है। इसरार का पत्नी गुलिस्ता के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इसी बात को लेकर गुलिस्ता कई महीने से मायके में आई हुई है। बुधवार अलसुबह इसरार ससुराल पहुंचा। इसरार ने गुलिस्ता को आवाज लगाई।

सास कुरीना ने दामाद की आवाज पहचानकर दरवाजा खोलने से मना कर दिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने के कारण इसरार ने अपनी चादर आदि में आग लगाकर रोशनदान के रास्ते मकान के अंदर फेंक दिया। 
विज्ञापन


जलते हुए कपडे़ अंदर गिरने के कारण वहां सो रही उसकी पत्नी और सास के कपड़ों में भी आग लग गई। आग को बुझाने के चक्कर में दोनों मां बेटी झुलस गई। शोर होने पर इसरार फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर डीके त्यागी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें